खंड स्तरीय सब जूनियर थ्रोबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता का शुभारंभ 

Swatantra Himachal
0

 राकेश राणा /बंगाणा 

जिला ऊना उपमंडल बंगाणा में शुक्रवार को खंड स्तरीय सब जूनियर थ्रोबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें कुल नौ टीमों के 80 खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी जगदीश सहोता द्वारा किया गया।

उद्घाटन समारोह में थ्रोबॉल एसोसिएशन जिला ऊना की अध्यक्ष सीमा शर्मा, सचिन इंदु वाला, गुरुदेव, सुमित शर्मा, और टेक्निकल बोर्ड के अध्यक्ष यशवीर राणा भी उपस्थित रहे।


प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला और राज्य स्तर के लिए किया जाएगा।

आज के पहले मैच में राहुल और आदित्य की टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें आदित्य की टीम ने राहुल टीम को 2-1 से हराया। दूसरे मैच में अभिनव की टीम और जसविंदर की टीम के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें अभिनव की टीम ने जीत हासिल की।

यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के उत्साह और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती है, और आगे आने वाले मुकाबले देखने के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top