लोहारघाट/यशपाल ठाकुर
प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पद पर बिंदल की ताजपोसी से भाजपा मंडल जयनगर के कार्यकर्ताओं में एक नए जोश और रक्त का संचार हुआ है क्योंकि डॉक्टर राजीव बिंदल ने अपना राजनीतिक सफर 30 साल पहले पार्षद के चुनाव से शुरू किया था
उसके बाद कैबिनेट मंत्री विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं और अब तीसरी बार हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर ताजपोसी हुई है इस ताजपोसी से भाजपा मंडल जयनगर के मंडल अध्यक्ष श्री राजेश महाजन और समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है
मंडल अध्यक्ष राजेश महाजन ने बिंदल की ताजपोसी पर उनका मुख्य कार्यालय दीप कमल शिमला में जाकर गर्म जोशी के साथ स्वागत और अभिनंदन किया और उनके साथ भाजपा मंडल जयनगर के सैकड़ो कार्यकर्ता भी इस खुशी में शामिल हुए और मंडल अध्यक्ष राजेश महाजन ने कहा कि यह सोलन जिला के लिए गर्व की बात है और हमें संगठन और पार्टी का काम और मजबूती के साथ करना चाहिए हम प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल को आश्वासन दिलाते हैं कि डॉ राजीव बिंदल के साथ कंधा से कंधा मिलाकर पार्टी और संगठन के कार्यों को मजबूती से करेंगे और पार्टी को और मजबूत करने में हम कड़ी मेहनत करेंगे

