सोलन/यशपाल ठाकुर
हिमाचल प्रदेश भाजपा के नबनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल ने मंगलवार को अपना पद संभाल लिया पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वह प्रदेश कार्यालय चक्कर मैं मैं पहुंचे जहां पर उन्होंने पदभार संभाला इस दौरान डॉक्टर बिंदल ने कहा की यह सभी कार्यकर्ताओं का प्यार और आशीर्वाद है कि एक बार पुण्य उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंप गया है ।
उन्होंने इसके लिए विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडा ,केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी एल संतोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्री श्रीकांत शर्मा, पूर्व प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि कल्याण आश्रम का काम करते-करते पार्टी ने उन्हें पांच बार विधानसभा का सदस्य बनाकर भेजा और दो बार 2 साल पूर्व पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया तीसरी बार जिम्मेदारी देने के लिए उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की कार्य कौशलता को शहरआते हुए कहा कि हमने जयराम ठाकुर को जो काम दिया उन्होंने वह किया इसी प्रकार अनुराग ठाकुर ने भी सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं में पार्टी को बल देने का उत्तम कार्य किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि आने वाले 2 साल चुनौती पूर्ण रहने वाले हैं इसके लिए वह तैयार है उन्होंने कार्यकर्ताओं से वचन मांगते हुए कहा कि मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर दिन-रात पार्टी को मजबूत करने का काम करना हैl
