भाजपा मंडल जयनगर की कार्यकारिणी घोषित, पदाधिकारियों की सूची जारी

Swatantra Himachal
0

स्वतंत्र हिमाचल 

जयनगर/यशपाल ठाकुर 


भारतीय जनता पार्टी जयनगर मंडल के अध्यक्ष राजेश महाजन के नेतृत्व में विचार-विमर्श के बाद मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस कार्यकारिणी में विभिन्न पदाधिकारियों और सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है।  



घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर जय गोपाल शर्मा, कमलेश पवार, रामस्वरूप वर्मा और मस्त राम महाजन को नियुक्त किया गया है। महामंत्री के रूप में नरेश कुमार ठाकुर और राजकुमार शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।  


अन्य प्रमुख पदों में कोषाध्यक्ष के रूप में रमेश ठाकुर, सचिव रमेश नंदा, मीडिया प्रभारी यशपाल ठाकुर, प्रवक्ता मनोज ठाकुर, कार्यालय सचिव मस्तराम पवार, आईटी संयोजक हेमराज शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक संजीव कुमार ठाकुर शामिल हैं।  


इसके अलावा, मंडल कार्यकारिणी में कई सक्रिय सदस्यों को स्थान दिया गया है, साथ ही विशेष आमंत्रित सदस्यों में जिला अध्यक्ष भाजपा सोलन रतन सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा और अन्य वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।  


इस नई कार्यकारिणी के गठन से भाजपा जयनगर मंडल के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top