जयनगर//यशपाल ठाकुर
इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा जयनगर मंडल अध्यक्ष राजेश महाजन ने की, बैठक का मुख्य उद्देश्य नवनियुक्त मंडल कार्यकारिणी का परिचय और भाजपा संगठन को सशक्त बनाना एवं कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करना और आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना था।
इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा प्रदेश सचिव श्री मनीष चौहान जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा जिला सोलन जिलाध्यक्ष श्री रत्न सिंह पाल जी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में भाजपा के कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।
बैठक की शुरुआत भाजपा के मूलभूत सिद्धांतों और संगठन की मजबूती पर चर्चा के साथ हुई। मंडल अध्यक्ष राजेश महाजन ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और संगठन में उनकी भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जयनगर भाजपा मंडल के सभी भाजपा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में पार्टी की विचारधारा को अधिक प्रभावी ढंग से रखे और जनता के बीच भाजपा की नीतियों को लेकर जाएं।
भाजपा प्रदेश सचिव मनीष चौहान ने भाजपा जयनगर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा की आगामी रणनीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा करना और विकास को प्राथमिकता देना एवं हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का संगठन के प्रति समर्पित रहना जिम्मेदारी है, उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि सभी कार्यकर्त्ता मिलकर अपने अपने बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने और संगठन को अधिक से अधिक सशक्त बनाने के लिए मिलकर काम करें।
जिलाध्यक्ष श्री रत्न सिंह पाल जी ने संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने के लिए अपील की, उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है, पार्टी में भाजपा के हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने भाजपा जयनगर के सभी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ करने की सलाह दी।
बैठक में मौजूद उपाध्यक्ष जय गोपाल शर्मा, कमलेश पंवार, राम स्वरूप ठाकुर, मस्तराम जगोता, महामंत्री नरेश ठाकुर, राजकुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश ठाकुर,
मंडल सचिव रमेश नंदा, चंद्र शेखर, इंदु कौशल, कार्यलय सचिव मस्तराम पंवार, आईटी संयोजक हेमराज शर्मा, सोसल मिडिया संयोजक संजीव कुमार, सहित कार्यकारिणी सदस्य सिकंदरा देवी, प्रवीन शर्मा, विनोद कुमार, जयदेई, सतीश कुमार, करतार सिंह, चमन लालशर्मा, रिखी राम कौडल, कृष्ण लाल शर्मा, प्रेम चंद, कुलदीप शर्मा, नन्द लाल ठाकुर, नीमचंद शर्मा, संजीव कुमार, जुगल किशोर, नरेश चौधरी, कुंत राम, जीत राम शर्मा, शीला देवी, संत राम, लता देवी सहित अनेको वरिष्ठ सदस्य शामिल रहे !

