कार में नशा करते युवक का वीडियो वायरल

Swatantra Himachal
0

 सरेड़ी (अमरोह) पंचायत क्षेत्र से पुलिस को एक चिंताजनक सूचना प्राप्त हुई, जिसमें बताए अनुसार एक युवक को अपनी पंजाब नंबर की कार में बैठे नशा करते हुए वीडियो बनाया गया। यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, तो घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक गाड़ी लेकर फरार हो चुका था।


जानकारी के अनुसार, यह युवक अपने कुछ रिश्तेदारों के यहां आया हुआ था और उसके साथ कुछ महिलाएं भी थीं। घटना का वीडियो किसी ने व्हाट्सऐप ग्रुप में भेजा, जिससे यह वायरल हो गया। जैसे ही यह वायरल वीडियो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक पहुँचा, उन्होंने आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी।


सरेड़ी पंचायत प्रधान राजेश कुमार का कहना है कि ऐसे मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। डीएसपी लालमन शर्मा ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। मामले में जांच जारी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top