राकेश राणा/ बंगाणा
जिला ऊना की कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ धार रेंज तथा बंगाणा रेंज के तहत पडते सरकारी जंगलों में माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए वन विभाग की टीमें अकेले नाकाम हो रही हैं।
आखिर वन विभाग की टीमें अवैध कटान माफियाओं अवैध शिकार माफियाओं या फिर जंगलों की वन संपदा जीव जंतु पशु पक्षियों को मारने बाले माफियाओं से लड़ें।एक तरफ़ जहां पर गर्मियां शुरू होते ही शरारती तत्वों द्वारा सरकारी जंगलों तथा तहजमीन पर आग की घटनाएं बढ़ने लगती हैं।और जब वन विभाग की टीमें आग बुझाने में जुटी हुई होती है तो दुसरी तरफ अवैध कटान माफिया जंगलों में अवैध कटान को अंजाम देने लगते हैं।
वन विभाग न ही अकेले इन माफियाओं को पकड़ सकते हैं और न ही अकेले जंगलों की आग को काबू पाने में सफल हो रहे हैं। इसके लिए हम सभी को मिलकर सहयोग करना होगा तभी हमारे जंगल सुरक्षित रह सकते हैं।
सोमवार को रामगढ़ धार रेंज के तहत पडते जंगलों में आग बुझाने में जहां पर वन विभाग की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।बहीं पर दुसरी तरफ जंगल की आग के साथ साथ वन विभाग की टीम को साथ लगते घरों को भी सुरक्षित रखने में जी जान से मेहनत करनी पड़ती है। सोमवार को वन विभाग तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से भलखूं ब्राह्मण बस्ती पकौड़े तथा धीमान बस्ती भलखूं को जंगल की आग से सुरक्षित बचाया , और तरफ आग बुझाने में डटे रहे।
