केरल के कोची शहर के ऐथलेटिक स्टेडियम मे शुरू हुई 38वीं राष्ट्रीय सिनियर फेडरेसन प्रतियोगिता 2025 की शुरूआती दस हजार मीटर प्रथम प्रतियोगिता में जोगिंद्रनगर के रड़ाभंखेड़ के धावक सावन बरवाल ने स्वर्ण पदक जीत कर ऐसियन चौंपियनसिप 2025 के लिए क्वालीफाई करके अपना स्थान पक्का किया है।
अब सावन एशियन चौंपियनसिप 2025 के जून महीने में साउथ कोरिया में दौड़ेगा। सावन बरवाल ने 28 मिनट 57 सैकिण्ड का समय निकाल कर अपनी जगह पक्की की ऐसियन चौंपियनसिप 2025 का क्वालीफाई मार्क 29 मिनट 30 सैकिण्ड था।
सावन के कोच प्रशिक्षक गोपाल बरवाल जो सावन वरवाल की प्रतिभा खोज करके 10 वर्ष कडे प्रशिक्षण से गुजर कर भारत के लिए एक चौंपियन बना कर सेना के हवाले किया है। प्रशिक्षक गोपाल बताते है कि सावन ऐसियन गेम मे भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतेगा, यह एक वर्ल्ड क्लास धावक है।
