हटगढ का चिट्टा सप्लायर धीरज उर्फ अमन चढ़ा एसआईयू सुन्दरनगर के हत्थे

Swatantra Himachal
0

 

लंबे समय से दे रहा था पुलिस को चकमा


महेश शर्मा, सुन्दरनगर 


  पुलिस की उपमंडलीय एसआईयू टीम ने सोमवार शाम को नाके के दौरान बाइक सवार युवक को 6 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुंदरनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी युवक को आगामी कार्रवाई के लिए थाना के हवाले कर दिया गया है। 



जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम ने एएसआई दौलत राम के नेतृत्व में जिसमें मुख्य आरक्षी हंसराज, आरक्षी कुलदीप, सतीश व कमल कुमार शामिल रहें ने सुंदरनगर के भवाना में फोरलेन पर सोमवार शाम को नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस ने बिलासपुर की ओर से आ रही एक बाइक एचपी 31 बी 4234 सवार को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान पुलिस ने बाइक की सीट के नीचे छुपा कर रखे पैकेट में चिट्टा बरामद किया।

 जिसका वजन करने पर वह 6 ग्राम निकला। जिस पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक धीरज उर्फ अमन पुत्र चिंतराम निवासी गांव रठोआ डाकघर चुनाहन तहसील बल्ह जिला मंडी को गिरफ्तार और बाइक को कब्जे में ले लिया है। 

आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था आज पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top