ऊना में फौजी और उसकी मां पर बहू को प्रताड़ित करने का मामला, पुलिस ने दर्ज की FIR

Swatantra Himachal
0

 हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक भारतीय सेना के जवान और उसकी मां के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं। जवान की पत्नी को कथित रूप से जहर खाने के लिए मजबूर करने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।


पीड़िता के पिता, चंचल सिंह (61), जो गगरेट के बडोह गांव के निवासी हैं और सेना से सेवानिवृत्त हैं, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनकी बेटी पूजा देवी की शादी वर्ष 2016 में मनजीत सिंह (34) से हुई थी, जो ऊना के अप्पर देहला गांव के निवासी हैं और भारतीय सेना में कार्यरत हैं। शादी के कुछ वर्षों बाद से ही मनजीत और उसकी मां, राज रानी, पूजा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।


चंचल सिंह ने बताया कि जब भी मनजीत छुट्टी पर घर आता था, पूजा उन्हें फोन करके बताती थी कि उसका पति उसे तंग करता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मनजीत की मां भी पूजा को परेशान करती थी। हालांकि, पहले उन्होंने पंचायत और पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी, लेकिन अब स्थिति गंभीर होने के कारण उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।


मेहतपुर पुलिस स्टेशन में मनजीत सिंह और उसकी मां के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 108 और 3(5) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top