छयोड़ खडड में संकल्प से सिद्धि विकसित भारत संकल्प सभा का सफल आयोजन

Swatantra Himachal
0

लोहरघाट/यशपाल ठाकुर 


संकल्प से सिद्धि ,और विकसित भारत का संकल्प अमृत सेवा सुशासन और गरीब कल्याण में आदरणीय भारत के सम्माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के बेमिसाल कार्यकाल के उपलक्ष में 18 जून 2025 को भाजपा मंडल जयनगर बड़ोग बूथ के छयोड़ खडड़ में सफल आयोजन हुआ ।


इस विकसित भारत संकल्प सभा के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूरब विधायक व पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सोलन श्री लखविंदर सिंह राणा ने शिरकत की और उनके साथ विशेष रूप से भाजपा मंडल सोलन के जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल उपस्थित रहे लखविंदर राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार द्वारा 11 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर सभी भाजपा मंडल जयनगर के सभा में उपस्थित सैकड़ो कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को बधाई दी और कहा कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी से जुड़े हैं यह हम सबके लिए गर्व की बात है उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल में बेमिसाल जो कल्याणकारी योजनाएं और उपलब्धियां मोदी सरकार के द्वारा लोगों के लिए लागू की गई और चलाई गई है उनके बारे में विस्तृत जानकारी सैकड़ो कार्यकर्ताओं को दी और कहा कि सभी आज इस विकसित भारत सभा से संकल्प लेकर जाएं कि अपने-अपने बूथों अपने-अपने गांव में इन सभी कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं और उन्हें बताएं तत्पश्चात भाजपा मंडल सोलन जिला के अध्यक्ष श्री रतन सिंह पाल ने अपने संबोधन में संकल्प से सिद्धि और विकसित भारत सभा में उपस्थित हुए सैकड़ो भाजपा मंडल जयनगर के कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया और आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार के द्वारा चलाई गई विभिन्न कल्याणकारी योजनायाओ पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला और कहां की केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं लागू की गई है जिसमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर घर जल योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ,पीएम सम्मन किसान निधि ,पीएम फसल बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना, ऑपरेशन सिंदूर ,और अनेकों केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला तथा सैकड़ो कार्यकर्ताओं को जानकारी दी रतन सिंह पाल कहां की मोदी का जो विकसित भारत का सपना है वह 2047 में पूरा होगा और हम सभी का दायित्व और कर्तव्य बनता है कि हम सभी आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर हर घर हर गांव हर नागरिक तक पहुंचाएं यह हमारा कर्तव्य बनता है और आज हम यही इस विकसित भारत सभा में संकल्प ले उसके बाद भाजपा मंडल जयनगर के मंडल अध्यक्ष राजेश महाजन ने इस विकसित भारत संकल्प सभा में उपस्थित हुए मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि तथा भाजपा मंडल जयनगर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और इस सफल आयोजन के लिए सभी भाजपा मंडल जयनगर के कार्यकर्ताओं तथा विशेष रूप से बड़ोग बूथ के सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद और आभार प्रकट किया इस मौके पर भाजपा मंडल जयनगर के महामंत्री श्री राजकुमार शर्मा महामंत्री नरेश ठाकुर उपाध्यक्ष मस्तराम महाजन ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेश चौधरी प्रदेश कार्य समिति के सदस्य श्री जय आनंद शर्मा पूर्व विधायक अर्की श्री गोविंद राम शर्मा श्री भगत सिंह बेलवाल सोशल मीडिया संयोजक हेमराज शर्मा मीडिया प्रभारी यशपाल ठाकुर उप प्रधान रमेश ठाकुर विभिन्न पंचायत के प्रधान उप प्रधान तथा सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top