लोहारघाट/यशपाल ठाकुर
भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल द्वारा 21 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय 11 व योग दिवस मनाया गया यह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शहरी मंडल सोलन ने सनातन धर्म मंदिर सोलन में मनाया गया
इस अवसर पर माननीय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहे उनके साथ भाजपा जिला सोलन के अध्यक्ष माननीय रतन सिंह पाल भी मौजूद रहे तथा भाजपा शहरी मंडल के पदाधिकारी और सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया इस मौके पर माननीय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल द्वारा योग दिवस पर उपस्थित सभी लोगों को प्रतिदिन सुबह जल्दी उठकर अपनी दिनचर्या की शुरुआत योग से करने के सुझाव दिए ताकि आपका स्वास्थ्य ठीक रहे और हमें दवाइयां लेने की जरूरत ना पड़े डॉक्टर बिंदल ने कहा कि योगा करने से हमारे शरीर में ताजगी और स्फूर्ति बनी रहती है और नई ऊर्जा का संचार होता है इसलिए हमें आज इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर यह शपथ लेनी है कि हम नित्य प्रतिदिन अपने जीवन में योग को अपनाये साथ में जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल ने भी अपने विचारों के माध्यम से लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि करोगे योग तो रहोगे निरोग उन्होंने कहा कि योग एक ऐसा शारीरिक व्यायाम है जिससे कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से कहा कि सभी नित्य प्रतिदिन योग को अपने जीवन में अपनाए
