लोहरघाट/यशपाल ठाकुर
सोलन जिला के जिला अध्यक्ष भाजपा रतन सिंह पाल ने आज परगना मलोन के गांव कोहू तहसील रामशहर जिला सोलन में 1 जून 2025 से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह के कार्यक्रम में आज मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेता तथा उपविजेता टीम को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया
इस प्रतियोगिता में कुल अलग-अलग क्षेत्र से 36 टीमों ने भाग लिया तथा प्रतियोगिता के अंतिम दौर में कोहू A और सौर B टीम द्वारा अंतिम मैच खेला गया इस फाइनल क्रिकेट मैच में कोहू A टीम विजेता रही और सौर B टीम उपविजेता रही विजेता टीम को जिलाध्यक्ष रतन सिंह पाल द्वारा ₹25000 की नगद राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई तथा उपविजेता टीम को ₹15000 की नगद राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई बाकी दोनों टीमों के खिलाड़ियों को रतन सिंह पाल द्वारा सम्मानित किया गया
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ भाजपा मंडल जयनगर के अध्यक्ष राजेश महाजन पूर्व प्रदेश कार्य समिति के सदस्य जय नंद शर्मा जयनगर मंडल के उपाध्यक्ष जय गोपाल शर्मा लची राम कश्यप हरिराम शर्मा कोहू से बूथ अध्यक्ष देवराज ठाकुर कोहू पंचायत के प्रधान ओमप्रकाश बूथ पालक चेतराम जयनगर मंडल के कार्यकारी सदस्य संजीव कुमार, मनोहर लाल शर्मा ,नरसिंह, कृष्ण लाल गुरुजी , कृष्ण राम ठेकेदार मंडल जयनगर के अन्य पदाधिकारी व सदस्य तथा स्थानीय गांव के लोग तथा गांव कोहू के कुछ गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए

