भारतीय जनता पार्टी मंडल जय नगर द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान सम्मेलन का सफल आयोजन

Swatantra Himachal
0

सोलन/यशपाल ठाकुर

 15 अक्तूबर 2025 को भारतीय जनता पार्टी मंडल जय नगर, विधानसभा क्षेत्र अर्की के तत्वावधान में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान विधानसभा सम्मेलन – "हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी" कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा ने की। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में हिमाचल प्रदेश भाजपा जिला सोलन अध्यक्ष रतन सिंह पाल उपस्थित रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने हेतु संगठनात्मक तैयारी, स्थानीय संसाधनों के विकास तथा ग्राम स्तर पर आर्थिक स्वावलंबन को सुदृढ़ करने पर बल दिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल ने किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विनोद सोनी, जयनगर मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रेम सागर और महिला मोर्चा पुष्पा देवी को सम्मानित कर बधाई दी। उन्होंने सभी मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पण एवं निष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया।



कार्यशाला के दौरान संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, युवा सहभागिता, स्वरोजगार आधारित उद्यमिता, कृषि विकास और ग्राम उत्थान जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष मस्त राम महाजन, महामंत्री राजकुमार, नरेश कुमार, कोषाध्यक्ष रमेश ठाकुर, सचिव रमेश नंदा, निशा रघुवंशी, अंजना शर्मा, मीडिया प्रभारी यशपाल ठाकुर, कार्यालय सचिव मस्त राम पवार, सोशल मीडिया सह संयोजक विकास ठाकुर, नरेश ठाकुर, हरिराम, रिखी राम, सुरेन्द्र, कलीराम, वीरेंद्र कुमार, नन्द लाल, ओम प्रकाश, करतार ठाकुर, भाग सिंह, हरी किशन, बाबू राम, अशोक कुमार, कुंतराम चौधरी, प्रेम सिंह, राम, संदीप कौशल सहित अनेक वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की दिशा में एक सशक्त कदम साबित हुआ। 🇮🇳

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top