भाजपा ओबीसी मोर्चा ने निभाया फर्ज़, थुनाग-जंजैहली में बांटी राशन किट

Swatantra Himachal
0
सोलन/यशपाल ठाकुर 

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विनय चौधरी महामंत्री सुभाष चौधरी महामंत्री राम लोक धनोतिया व जिलों के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सोलन से नरेश चौधरी मंडी से पूर्ण चंद सैनी तथा प्रदेश के पदाधिकारी व जिलों के पदाधिकारी भाजपा मंडल जयनगर के मीडिया प्रभारी श्री यशपाल ठाकुर द्वारा आपदा क्षेत्र थुनाग -जंजहली में राशन व बर्तनों की किट पूर्व में रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आपदा प्रभावित लोगों को वितरित की और अपनी संवेदनाएं उनके साथ प्रकट की ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विनय चौधरी ने प्रभावित लोगों से बातचीत 




करके उनको आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार और पूर्व में रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आप लोगों के साथ लगातार कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और आपको हर तरह से सहायता उपलब्ध करवा रहे हैं उन्होंने कहा कि पूर्व में रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिस तरह से लगातार पैदल चलकर आप लोगों के सुख-दुख में दिन-रात कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं वह बहुत गर्व की बात है और केंद्र सरकार भी हर तरह से आपदा प्रभावित लोगों को मदद कर रही है तथा आप लोग घबराए नहीं और हम लोग भी आपके साथ दिन-रात सहायता करने के लिए तैयार है और आपको किसी भी तरह की सहायता की जरूरत है तो हम आप लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top